सूत्रbook

पूरा कारख़ाना।
एक सूत्र।

स्टॉक, प्रोडक्शन, GST, मज़दूरी — सब एक ऐप में, आपस में जुड़े हुए।

Read in English →

29स्क्रीन — हर एक ख़ुद समझाती है
2भाषाएँ — लिखी हुईं, अनुवाद नहीं
1सूत्र — हर काग़ज़ से होकर
01 · दिक़्क़त

सच की चार कॉपियाँ

गोदाम की कॉपी MS प्लेट 960 kg मंगलवार को गिना
ऑर्डर डायरी पटेल ट्रेडर्स 500 pc वादा फ़ोन के पास
टैली, CA के पास MS प्लेट 940 kg शुक्रवार को चढ़ा
हाज़िरी की कॉपी रजिस्टर 38 हाज़िर सुपरवाइज़र की जेब में

हर कॉपी सच्ची है। मिलाकर देखिए तो झगड़ा — और महीने के आख़िर में फ़ैसला होता है कि झूठ किसका था।

02 · सूत्र

एक बार लिखिए। आगे सब अपने-आप।

माल अंदर लिखा — स्टॉक, बक़ाया और GST ख़ुद बदल जाते हैं। कोई नंबर दोबारा टाइप नहीं होता।

ख़रीद GRN स्टॉक प्रोडक्शन बिल GST बही
04 · भरोसे की वजह

सॉफ़्टवेयर जो अपना “नहीं” समझाता है

दूसरा सॉफ़्टवेयर महँगी ग़लती जाने देता है। SutraBook रोकता है — और वजह बताता है।

स्टॉक का नंबर टाइप नहीं कर सकते।

नंबर काग़ज़ों से आते हैं। इसीलिए उन पर भरोसा किया जा सकता है।

भेजा हुआ बिल बदल नहीं सकते।

कैंसिल कीजिए, नया बनाइए। कटा हुआ बिल भी अपना नंबर रखता है — सीरीज़ में ख़ाली जगह छुपी बिक्री जैसी दिखती है।

मार्च की पगार दो बार नहीं जा सकती।

मंज़ूर हुआ महीना बंद हो जाता है। दो बार पगार वह ग़लती है जो वापस नहीं होती।

05 · दाम

दाम, साफ़-साफ़

एक धंधा, एक दाम — मॉड्यूल के हिसाब से मोल-भाव नहीं। हर सीमा मीटर के साथ दिखती है।

पूरी क़ीमत-सूची (English) →

06 · बात कीजिए

बताइए, आप क्या बनाते हैं।

उसी कामकाजी दिन कॉल बैक — हिन्दी या English, जैसे आप चाहें।

  1. हम कॉल करेंगे — उसी दिन, आपकी भाषा में।
  2. अपनी Excel लाइए — आपके ही आइटम और पार्टियाँ SutraBook में दिखेंगी।
  3. फ़ैसला आपका — नंबर सिर्फ़ इसी कॉल के लिए इस्तेमाल होगा।

नंबर छोड़िए — हम कॉल करेंगे