सूत्रbook
हिन्दी · Blog

GSTR-1 aur 3B: file karne se pehle software kya check kare

रिटर्न लौटने से अच्छा है कि फ़ाइल होने से पहले ही हर दिक़्क़त नाम लेकर सामने आ जाए।

5 September 2026 · 1 min read

रिटर्न भरने का दर्द भरने में नहीं है — लौटने में है। पोर्टल हफ़्तों बाद एक नंबर फेंकता है, और शाम उसी नंबर को ढूँढने में जाती है।

इसलिए असली सवाल यह नहीं कि सॉफ़्टवेयर रिटर्न बनाता है या नहीं। सवाल यह है: फ़ाइल करने से पहले वह क्या-क्या जाँचता है?

जो पोर्टल लौटा देगा (रोकने वाली बातें)

  • आपका GSTIN चेकसम में फेल — या ख़रीदार का।
  • किसी लाइन पर HSN नहीं।
  • सप्लाई की जगह ग़ायब, या राज्य के भीतर की बिक्री पर IGST।
  • और सबसे बड़ी: बही और दस्तावेज़ अलग बात कह रहे हैं। दो अलग रास्तों के दो जोड़ मिलने चाहिए — तभी महीना तैयार है।

जो कोई देख ले तो अच्छा है (चेतावनियाँ)

बिना नंबर के ड्राफ़्ट पड़े हैं। किसी रसीद पर सप्लायर का बिल नंबर नहीं — 2B से मिलान वहीं अटकेगा। किसी ग्राहक का GSTIN ही दर्ज नहीं।

गिनती नहीं, नाम

“5 दिक़्क़तें हैं” — यह डाँट है। “INV-0041 पर ख़रीदार का GSTIN ग़लत है” — यह काम की सूची है। हर जाँच दस्तावेज़ का नाम लेती है, इसलिए सुधार मिनटों का है, शाम का नहीं।

और एक बात जो सॉफ़्टवेयर को माननी चाहिए

क्रेडिट सही क्रम में लगे — पहले IGST, और CGST कभी SGST के आगे नहीं। ग़लत क्रम में वह नक़द जाता है जो क्रेडिट से कट सकता था — और रिफ़ंड का इंतज़ार महीनों का है।

फ़ाइल करने का दिन डर का दिन नहीं होना चाहिए। तैयार लिखा आए, तभी भरिए।